आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
देश-विदेश

Thailand train accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल ब्रिज की क्रेन गिरने से 22 की मौत, 79 घायल

पढ़ने के विकल्प

Thailand train accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल ब्रिज की क्रेन गिरने से 22 की मौत, 79 घायल

थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी बैंकॉक से उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन की विशाल क्रेन गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कई डिब्बों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 79 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में आठ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर दूर नखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वहां हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। जैसे ही ट्रेन निर्माण स्थल के पास से गुजर रही थी, उसी दौरान क्रेन अचानक असंतुलित होकर सीधे चलती ट्रेन पर आ गिरी। क्रेन के भारी ढांचे के टकराते ही ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग भड़क उठी। हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। कई यात्रियों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। थाईलैंड रेलवे के अनुसार, ट्रेन में सीटिंग प्लान के हिसाब से करीब 195 यात्री सवार थे, हालांकि वास्तविक संख्या इससे अधिक या कम हो सकती है।
थाई सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की और बताया कि कई यात्री अब भी डिब्बों में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए कई रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। वहीं थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री पिपट रचकिटप्रकर्ण ने इस हादसे को बेहद गंभीर बताते हुए इसके कारणों की पूरी और व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *