आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
खेल

IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश की बजाई बैंड, 149 रनों के स्कोर पर किया ढेर, उतर गया पाक वाला नशा!

IND vs BAN 1st Test
IND vs BAN 1st Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश की बजाई बैंड, 149 रनों के स्कोर पर किया ढेर, उतर गया पाक वाला नशा!
पढ़ने के विकल्प

India vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश का टीम इंडिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला. नजमुल हुसैन शंटो की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 149 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 376 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी. टीम इंडिया अभी भी बांग्लादेश से 227 रन आगे है.

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 32 रन शाकिब अल हसन ने बनाए. उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए. लिटन दास ने 42 गेंदों में 22 रन बनाए. जबकि मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 27 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो 20 रन बनाकर पवेलिटन लौटे. टीम खराब शुरुआत के बाद उबर नहीं पाई. भारतीय गेंदबाजों ने दबाव कम ही नहीं होने दिया. इस तरह पूरी टीम 149 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान के शेर, भारत के खिलाफ ढेर –

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उसी की जमीन पर हराया था. उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी. लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उसकी एक नहीं चली. बांग्लादेश के लिए चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में शदमन इस्लाम और जाकिर हसन ओपनिंग करने आए. इस दौरान जाकिर 3 रन बनाकर आउट हुए. जबकि शदमन 2 रन बनाकर चलते बने. मोमिनुल हक खाता तक नहीं खोल पाए.

बुमराह-आकाश दीप ने बरपाया कहर –

बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उन्होंने 11 ओवरों में 50 रन दिए. इस दौरान 1 मेडन ओवर भी निकाला. वहीं आकाश दीप ने 5 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट लिए. इन दोनों ने बांग्लादेश की कमर तोड़ दी. इसके बाद बाकी कसर सिराज और जडेजा ने पूरी कर ली.

सिराज-जडेजा ने भी दिखाया कमाल –

टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत नजर आया. बुमराह और आकाश दीप के साथ जडेजा और सिराज ने भी कमाल दिखाया. सिराज ने 10.1 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी निकाला. रवींद्र जडेजा ने 8 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने 2 मेडन ओवर निकाले.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *