आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
क्राइम

Hyderabad Woman Dies: सावधान! मोमोज ने ले ली महिला की जान, 20 से ज्यादा की हालत खराब

Hyderabad Woman Dies
Hyderabad Woman Dies: सावधान! मोमोज ने ले ली महिला की जान, 20 से ज्यादा की हालत खराब
पढ़ने के विकल्प

Hyderabad Woman Dies After Eating Momo:  हैदराबाद के बंजारा हिल्स क्षेत्र में एक सड़क किनारे बेच रहे दुकानदार का मोमोज खाने के बाद 33 साल की एक महिला की मौत हो गई. साथ ही 20 अन्य लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए. जानकारी के अनुसार ये घटना खैरताबाद में शुक्रवार 25 (अक्टूबर) को हुई.

टेस्ट में पता चला कि रेशमा बेगम और उनकी 12 और 14 साल की बेटियों ने एक सड़क विक्रेता से मोमोज खाए थे. इसके तुरंत बाद, उन्हें दस्त, पेट दर्द और उल्टी की प्रॉब्लम होने लगी. रेशमा अपने बच्चों कि सिंगल पेरेंट्स थी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच 
बंजारा हिल्स पुलिस थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राम बाबू ने पीटीआई समाचार एजेंसी को बताया,”हमें कल शिकायत मिली कि रेशमा बेगम (33) की मौत हो गई और 15 अन्य लोग एक ही दुकानदार से मोमोज खाने के बाद बीमार हुए हैं. हमने मामला दर्ज किया है और लगातार मामले की जांच कर रहे हैं.”

बिना फूड सिक्योरिटी लाइसेंस के बेच रहा था मोमोज
पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पाया गया कि दुकानदार बिना फूड सिक्योरिटी लाइसेंस के काम कर रहा था और खाना अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि मोमोज बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया आटा बिना पैकिंग के फ्रिज में रखा गया था और जांच में यह भी पाया गया कि फ्रिज का दरवाजा टूटा हुआ था. इसके बाद खाद्य विक्रेता से नमूने प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं.

हत्या के आरोप में पुलिस ने किया मामला दर्ज
रेशमा बेगम के परिवार की ओर से की गई पुलिस शिकायत के बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और पुलिस ने सड़क विक्रेता का पता लगाया. इस मामले में स्टॉल चलाने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *