आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
ताज़ा खबर

Atishi Oath Ceremony: दिल्ली में आज से आतिशी पारी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Atishi Oath Ceremony:
Atishi Oath Ceremony: दिल्ली में आज से आतिशी पारी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
पढ़ने के विकल्प

Atishi Oath Ceremony: दिल्ली में आज से आतिशी पारी, तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

आतिशी ने राज निवास में दिल्ली की आठवीं और तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं. नयी मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत शामिल हो गए हैं. सभी ने आतिशी के साथ मंत्री पद की शपथ ली. राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में भी मंत्री रहे हैं.

आतिशी

आतिशी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सबसे विश्वासपात्र नेताओं में एक हैं. इसलिए जब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया तो उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी आतिशी को दे दी गई. कैबिनेट में शामिल होने के करीब डेढ़ साल के अंदर ही वह सीएम बनने जा रही हैं. केजरीवाल की सरकार में वह कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. वह दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम बनने जा रही हैं तो साथ ही वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी.

गोपाल राय

अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में पर्यावरण मंत्री रहे गोपाल राय दिल्ली के बाबरपुर से विधायक हैं. उनके पास विकास और सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी भी है. इस बार उनका विभाग बदला जाएगा या फिर वही जिम्मेदारी संभालेंगे यह शपथ ग्रहण के बाद पता चलेगा.

सौरभ भारद्वाज

ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज भी अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से हैं. उनके पास केजरीवाल कैबिनेट में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यावरण, संस्कृति, उद्योग, बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी रही है. वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं.

कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत नजफगढ़ से विधायक हैं. उनके पास फिलहाल गृह, कानून, परिवहन, आईटी विभाग की जिम्मेदारी है. वह पेशे से वकील भी हैं. हाल में उनकी चर्चा तब हुई थी जब अरविंद केजरीवाल की गैर मौजूदगी में आतिशी को तिरंगा फहराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन एलजी ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था और कैलाश गहलोत को यह जिम्मेदारी दी थी.

इमरान हुसैन

बल्लीमारान से विधायक इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में खाद्य एवं सिविल सप्लाईज़ मंत्री रहे हैं. उन्हें अब आतिशी की कैबिनेट में भी शामिल किया जाएगा.

मुकेश अहलावत

मुकेश अहलावत आतिशी कैबिनेट में नया नाम होंगे. मुकेश सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह राजस्थान में आप के सह-प्रभारी हैं. कैबिनेट में शामिल किए जाने की घोषणा पर मुकेश अहलावत ने कहा कि विधायक बनने पर उनमें कोई बदलाव नहीं आया और मंत्री बनने पर भी वह पहले की तरह रहेंगे.

 

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *