आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

गले में लिपटा दुपट्टा, हाथ में लगी थी मेहंदी, सूटकेस में मिली कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश; जानें कौन थीं हिमानी नरवाल

हिमानी नरवाल
गले में लिपटा दुपट्टा, हाथ में लगी थी मेहंदी, सूटकेस में मिली कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश; जानें कौन थीं हिमानी नरवाल
पढ़ने के विकल्प

Who is Himani Narwal: हरियाणा में नगर निगम चुनाव के दिन रोहतक दिल्ली हाईवे पर सांपला बस स्टैंड के पास एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. महिला युवा कांग्रेस की पदाधिकारी की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में आता है. बताया जा रहा है कि वह पार्टी में बहुत सक्रिय रूप से काम करती थीं.

मृतका का शव शुक्रवार (28 फरवरी, 2025) को सांपला बस स्टैंड के पास एक नीले बड़े सूटकेस में मिला था जिसके बाद इसकी सूचना सांपला थाने में दी गई. उनके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था और हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी.

कौन थी हिमानी नरवाल?

सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली हिमानी नरवाल कांग्रेस की कार्यकर्ता थीं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी नरवाल रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल थीं. वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देने के लिए जानी जाती थीं. इतना ही नहीं भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हिमानी को राहुल गांधी के साथ भी देखा गया था.

महिला कांग्रेस विंग ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की

हिमानी नरवाल की हत्या के बाद कांग्रेस महिला विंग ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “हरियाणा में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल जी की निर्मम हत्या की खबर बेहद हृदयविदारक है. एक बेटी का इस तरह से शव सूटकेस में मिलना न सिर्फ दुखद है, बल्कि यह राज्य की कानून-व्यवस्था की भयावह सच्चाई को भी उजागर करता है. बीजेपी की डबल इंजन सरकार सिर्फ खोखले दावे करने में व्यस्त है, जबकि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा लगातार खतरे में है. हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि हिमानी नरवाल जी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में किसी बेटी को इस तरह की बर्बरता का शिकार न होना पड़े. ईश्वर हिमानी जी के परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे.”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा- बेहद दुखदाई

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या पर शोक जताते हुए कहा, “रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है. यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है. इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए.”

दीपेंद्र हुड्डा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

मामले पर दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पोस्ट में कहा, “रोहतक में कांग्रेस पार्टी की संघर्षशील कार्यकर्ता बहन हिमानी नरवाल की हत्या की खबर ने झकझोर दिया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है. प्रदेश के मुख्यमंत्री उड़न खटोले पर सवार अहंकार में चूर हैं. सरकार से मांग हैं कि अपराधियों को अविलंब पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *