आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

BJP ने फाइनल किया स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का नाम, इन 2 नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

BJP
BJP ने फाइनल किया स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का नाम, इन 2 नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
पढ़ने के विकल्प

Delhi News: दिल्ली में सोमवार (24 फरवरी) से विधानसभा सत्र की शुरू होने जा रहा है. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक की गई. इस दौरान नवगठित 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के एजेंडे पर चर्चा की गई. दिल्ली बीजेपी ऑफिस कार्यालय में बैठक में सदन की नेता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी विधायक शामिल हुए. इससे पहले बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर का उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली में कई नेता पहली बार विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें सत्र के बारे में टिप्स दिए गए. बीजेपी विधायकों ने कहा कि बैठक में आने वाले दिनों में सरकार और पार्टी संगठन के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि पार्टी भविष्य में इस उद्देश्य के लिए एक समन्वय समिति बना सकती है. भाजपा विधायक राज कुमार भाटिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) पवन राणा ने विधायकों को सदन में उनके संसदीय आचरण के बारे में जानकारी दी.

अरविंदर लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर 
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया, “नई विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को नए सदस्यों की शपथ के साथ शुरू होगा और उपराज्यपाल वीके सक्सेना प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे. सदन द्वारा नया स्पीकर चुने जाने तक सत्र का संचालन करने के लिए भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. स्पीकर के लिए विजेंद्र गुप्ता और डिप्टी स्पीकर के पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया गया है.”

‘जनता की कमाई का होगा हिसाब’
वहीं विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “जनता की गाढ़ी कमाई के एक-एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा, जिसका पिछली सरकारों ने दुरुपयोग किया. गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक दशक में पार्टी के काम और विजन को लोगों ने देखा है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *