आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
क्राइम

Dhirendra Krishna Shastri: मेरठ हत्याकांड पर बोले बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, संस्कारों की कमी को बताया जिम्मेदार

पढ़ने के विकल्प

Dhirendra Krishna Shastri: मेरठ हत्याकांड पर बोले बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, संस्कारों की कमी को बताया जिम्मेदार

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मेरठ हत्याकांड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार व्यवस्था कमजोर हो रही है, जिससे विवाहित पुरुष और महिलाएं तथाकथित प्रेम संबंधों के चक्र में फंसकर तलाक और परिवारों को खत्म करने की साजिशों का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने इसे संस्कारों की कमी का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में बेटे-बेटियां इस तरह के कृत्य कर रहे हैं, वहां सही पालन-पोषण में कमी रही है। इसलिए प्रत्येक भारतीय के लिए आवश्यक है कि वे अपने परिवार को संस्कारवान बनाने के लिए रामचरितमानस को जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार ही ऐसे मामलों को रोक सकते हैं और परिवारों को मजबूत बना सकते हैं।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *