आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के चार बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ी 125 शिकायतें सामने आईंFake ₹20 Coins: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली 20 रुपये के सिक्के बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तारPappu Yadav Complaint: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ थाने पहुंचे सांसद पप्पू यादव, गैर-जमानती धाराओं में FIR की मांगDelhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर BJP और AAP में टकराव, मनजिंदर सिरसा ने पंजाब सरकार पर लगाए पराली जलवाने के आरोप, सौरभ भारद्वाज का पलटवारAnticipatory Bail: यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को राहत, दिल्ली कोर्ट ने 5 नवंबर तक गिरफ्तारी पर लगाई रोकDelhi Fire Incidents: राजधानी में तीन जगह आग लगने की घटनाएं, विवेक विहार में बुजुर्ग दंपती अस्पताल में भर्तीDelhi Police Protest: पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, मुख्यालय के बाहर जुटे थे करीब 500 पुलिसकर्मी
क्राइम

Dombivli Murder Case: दोस्त की हत्या के 20 दिन बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सपनों में बार-बार दिख रहा था मृतक का चेहरा

पढ़ने के विकल्प

Dombivli Murder Case: दोस्त की हत्या के 20 दिन बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सपनों में बार-बार दिख रहा था मृतक का चेहरा

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के डोंबिवली से हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में अपने ही करीबी दोस्त की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मकान मालिक की मदद से शव को बोरी में बंद कर सुनसान जगह पर फेंक दिया। उसे लगा था कि वह इस अपराध से बच निकलेगा, लेकिन करीब 20 दिनों तक मृत दोस्त के बार-बार सपने आने और नींद नहीं आने से वह परेशान हो गया। आखिरकार उसने खुद ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचकर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ शव ठिकाने लगाने में मदद करने वाले उसके मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर को डोंबिवली पश्चिम के मोठागांव इलाके में हुई थी। मृतक की पहचान पल्लव उर्फ विशाल मधुकर कदम (43) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम प्रभु करकड़े (24) बताया गया है। दोनों एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे। घटना वाली रात दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर प्रभु ने विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने विशाल को लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई।

दोस्त की मौत के बाद प्रभु घबरा गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब इस घटना को कैसे छिपाया जाए। इसके बाद उसने अपने मकान मालिक संदेश म्हात्रे को पूरी बात बताई और उससे मदद मांगी। पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक ने उसे पुलिस को सूचना देने के बजाय शव ठिकाने लगाने की सलाह दी। दोनों को डर था कि हत्या का मामला सामने आने पर आरोपी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने मिलकर शव को एक बोरी में रखा और रात के अंधेरे में डोंबिवली के पास खाड़ी किनारे एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया। दोनों को उम्मीद थी कि इस तरह हत्या का राज कभी सामने नहीं आएगा।

शव को ठिकाने लगाने के बाद प्रभु सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती तौर पर उसने पुलिस से बचने और शहर छोड़कर फरार होने की योजना भी बनाई थी। लेकिन घटना के बाद उसकी परेशानी लगातार बढ़ती गई। पुलिस को दिए गए कथित बयान के अनुसार, हत्या के बाद करीब 20 रातों तक उसे ठीक से नींद नहीं आई। उसे बार-बार अपने मृत दोस्त विशाल का चेहरा सपनों में दिखाई देता था। इन सपनों और डर के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। आखिरकार वह इस स्थिति को सहन नहीं कर पाया और खुद ठाणे क्राइम ब्रांच की सेंट्रल यूनिट पहुंच गया।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के सामने प्रभु ने कथित तौर पर पूरी घटना का खुलासा किया और बताया कि किस तरह उसने अपने दोस्त की हत्या की तथा मकान मालिक की मदद से शव को सुनसान जगह पर फेंका था। आरोपी के बताए स्थान के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की गई और मामला विष्णुनगर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रभु करकड़े और उसके मकान मालिक संदेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले में हत्या और सबूत मिटाने से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद आखिर किस बात पर इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मकान मालिक ने शव को ठिकाने लगाने में किस तरह मदद की और क्या उसे शुरुआत से ही पूरी वारदात की जानकारी थी।

इस घटना ने डोंबिवली इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। करीब 20 दिन तक छिपा रहा यह मामला मुख्य आरोपी के खुद पुलिस के पास पहुंचने के बाद सामने आया। हालांकि, पुलिस जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *