आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
ताज़ा खबर

महाकुंभ 2025 का ‘लोगो’ CM योगी ने किया जारी, पेशवाई और शाही स्नान पर दिया ये बयान

महाकुंभ 2025
महाकुंभ 2025 का 'लोगो' CM योगी ने किया जारी, पेशवाई और शाही स्नान पर दिया ये बयान
पढ़ने के विकल्प

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला 2025 के लोगो का अनावरण किया. सीएम योगी ने कहा कि आज लोगों जारी हो गया है. हर प्राईम लोकेशन पर मेला का लोगों डिस्पेले करना है, हमारे पास तैयारी है. सीसीटीवी क्रियाशील दिखना चाहिये, हमारे पास समय है, कार्य व्यवस्थित तौर पर आगे जा रहा है. आपस में बेहतर समन्वय बना कर काम करना है.

सीएम योगी ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 13 अखाड़ों, आचार्यबाड़ा और तीर्थपुरोहितों के साथ हमारी बैठक संपन्न होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महाकुंभ के लिए कार्य किस रूप में आगे बढ़ रहे हैं इसके बारे में हमने विस्तृत समीक्षा की. महाकुंभ 2025 की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है.  2019 में प्रयागराज की शुभा पर पूरी दुनिया आकर्षित हुई थी. लगभग 24 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया था. महाकुंभ की तैयारी में कोई बाधा नहीं है. यहां पर हम सब सुविधाएं देने जा रहे हैं.

 

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज  2019 के कुंभ ने एक मानक स्थापित किया था. उससे भी बढ़िया स्तर पर एक भव्य और दिव्य कुंभ को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ के रूप हमें स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी. 2019 में कुंभ की सफलता में आपकी बड़ी भूमिका थी इस बार फिर से अपनी सकारात्मक भूमिका के साथ प्रयागराज को और इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में आप सबका सकारात्मक योगदान रहेगा.

वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संतों के साथ सीएम योगी की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम योगी ने कहा सनातनियों का यह सबसे बड़ा मेला है, 2025 का महाकुंभ दिव्य और भव्य हो इसके लिए सरकार ने अपनी कार्य योजना प्रारंभ कर दी है. आप अगर अयोध्या और काशी जाते हैं तो वहां नई अयोध्या और नई काशी देखने को मिलती है. सीएम योगी ने कहा कि 14 लाख गायों की हम लोग सेवा कर रहे हैं, सभी संतो से आग्रह है कि एक गौशाला जरूर बनाएं.

लेटे हुए हनुमान जी का कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा 2019 से बेहतर व्यवस्था महाकुंभ 2025 में रहेगी. इसके साथ ही पेशवाई और शाही स्नान को लेकर सीएम योगी ने कहा गुलामी के प्रतीक नाम हमारी परंपरा के खिलाफ है. ऐसे नाम को बदला जाना चाहिए, उन्होंने कहा यूपी के 700 से ज्यादा मंदिरों का सरकार पुर्नोद्धार कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि लेटे हुए हनुमान जी का कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है.

महाकुंभ में गंगा का अविरल और निर्मल जल मिलेगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर साधु संतों से अपील की है कि नेगेटिव बातों से बचें सकारात्मक सोच से आगे बढ़ाने की साधु संतों से अपील की. साधु संतों को सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि महाकुंभ के दौरान गंगा का अविरल और निर्मल जल मिलेगा. जो खुले नाले गंगा में गिर रहे हैं सभी नाले टेप किए जाएंगे और शोधित जल ही गंगा में गिरेगा. सभी अधिकारी आपकी सेवा में रहेंगे, सरकार महाकुंभ की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगी. महाकुंभ के स्थाई निर्माण कार्यों के लिए बैठक करने जा रहा हूं. संतों की मर्यादा और सम्मान के खिलाफ कोई कार्य नहीं होगा.

महाकुंभ से पहले सभी कार्य पूरी हो जाएंगे- सीएम योगी

सीएम योगी ने साधु संतों से भी अनावश्यक रूप से महाकुंभ को लेकर किसी टिप्पणी से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा स्थाई निर्माण कार्यों में बाढ़ और बारिश की वजह से एक महीने विलंब हुआ है, लेकिन महाकुंभ से पहले सभी कार्य पूरी हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के इस वैश्विक का आयोजन में आपके सहयोग की जरूरत है. महाकुंभ में एक-एक व्यक्ति का वेरिफिकेशन हो, सीएम योगी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ का आयोजन हो सके.

महाकुंभ 2025 भव्य और दिव्य होगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ 2025 भव्य और दिव्य होगा लेकिन इसकी जिम्मेदारी आप सबकी है, अखाड़ों और साधु संतों को यह मानना होगा महाकुंभ का आयोजन हमारा है. महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं का भी सम्मान हो, महाकुंभ के आयोजन में सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रहेगी. उन्होंने कहा अखाड़ों के साथ बातचीत के साथ कुंभ की शुरुआत हो गई है. सीएम योगी ने अखाड़ों के साधु संतों का स्वागत और अभिनंदन किया.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *