आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
दिल्ली NCR

‘उत्तरी गाजा खाली करो’, IDF की वॉर्निंग! लेबनान पर मौत पर बरसा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह का पलटवार

उत्तरी गाजा खाली करो
'उत्तरी गाजा खाली करो', IDF की वॉर्निंग! लेबनान पर मौत पर बरसा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह का पलटवार
पढ़ने के विकल्प

Israel Lebanon War: लेबनान पर इजरायल के हमले जारी हैं. इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में 30 से अधिक हवाई हमले किए हैं. इन हमलों को लेबनानी मीडिया ने अब तक के सबसे हिंसक हमला बताया है. इजरायल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के हथियार डिपो को निशाना बनाया है.

इजरायली सेना ने रविवार (6 अक्टूबर) की सुबह एक मस्जिद पर एयर स्ट्राइक की. IDF ने दावा किया कि मस्जिद और स्कूल का इस्तेमाल हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में किया जा रहा था. इस एयर स्ट्राइक में 24 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है.

हिजबुल्लाह ने किया इजरायली सेना पर हमला करने का दावा

हिजबुल्लाह ने मनारा में इजरायली सैनिकों पर हमले का दावा किया है. हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने रविवार को उत्तरी इजरायल के मनारा में इजरायली सैनिकों पर रॉकेट और मिसाइलों से तीन हमले किए. इससे पहले हिजबुल्लाह ने उन इजरायली सैनिकों पर हमले का भी दावा किया था, जिन्होंने ब्लिडा में खालेट शुएब के माध्यम से लेबनान में घुसपैठ करने की कोशिश की थी. तब हिजबुल्लाह ने कहा था कि इन हमलों ने इजरायली सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था.

गाजा पर भी इजरायल का हमला जारी

पूरे उत्तरी गाजा में इजरायल का हमला जारी है. इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के बड़े हिस्से को खाली करने को कहा है. इजरायली सेना के अरबी प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने अपने बयान में कहा, “हमास ने इस क्षेत्र में आतंकवादी बुनियादी ढांचे की स्थापना की है. वो यहां के लोगों का शोषण कर रहे हैं. इसके अलावा वो यहां के लोगों को ह्यूमन शील्ड के रूप में यूज कर रहे हैं. इजरायली सेना आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करना जारी रखेगी. हम लोगों को यहां से जाने के लिए कह रहे हैं. ये लोग राशिद स्ट्रीट (समुद्र) और सलाह अल-दीन स्ट्रीट की तरफ जा सकते हैं.”

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने लोगों को बेरूत से निकाला 

अमेरिका ने बेरूत से 145 लोगों को निकाला है. अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि उसने शनिवार को देश से बाहर आयोजित की गई दो उड़ानों में 145 लोगों को बेरूत से निकालने में मदद की. प्रवक्ता ने कहा, “अभी तक हमने 600 से अधिक अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी वैध स्थायी निवासियों (एलपीआर) और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों को लेबनान छोड़ने में मदद की है.” इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग ने कहा कि 407 ऑस्ट्रेलियाई और उनके परिवार के सदस्य बेरूत से बाहर निकाला है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमास के 7 अक्टूबर के हमलों की बरसी पर गाजा में बंद सभी इजरायली बंदियों की बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया है और क्षेत्र में हो रही हिंसा को समाप्त करने की अपील की है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *