आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
खेल

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ धोखा, रन आउट के मामले पर बवाल, जेमिमा ने बताया क्यों मानी अंपायर की बात

IND vs NZ
IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ धोखा, रन आउट के मामले पर बवाल, जेमिमा ने बताया क्यों मानी अंपायर की बात
पढ़ने के विकल्प

Women’s T20 World Cup 2024: वीमेंस टी20 विश्वकप 2024 में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान एक विवाद हो गया. यह विवाद इतना बड़ा हो गया कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया. न्यूजीलैंड की बैटर अमेलिया केर रन आउट होने के बावजूद भी नॉटआउट करार दे दी गईं. इस मसले पर भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया ने क्यों अंपायर की बात मानी.

दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन बैटिंग कर रही थीं. इस दौरान अमेलिया ने शॉट खेला और सिंगल लिया. इसके बाद वे दूसरे रन के लिए भागीं. गेंद लॉन्ग-ऑफ की तरफ गई. वहां खड़ी कप्तान हरमनप्रीत ने गेंद को विकेटकीपर ऋचा के हाथों में फेंका. ऋचा ने डाइव लगाकर खूबसूरती से रन आउट कर दिया. अमेलिया यह देख ग्राउंड से बाहर जा रही थीं. लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें रोक दिया. इसके ग्राउंड अंपायर ने उन्हें वापस बैटिंग के लिए बुलाया.

जेमिमा ने अमेलिया के रन आउट पर क्या कहा –

अमेलिया के रन आउट पर भारी विवाद हुआ. जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक जेमिमा ने कहा, ‘जब अंपायर ने दीप्ति को कैप सौंपी तो मैं वहां नहीं थी. न्यूजीलैंड को यकीन था कि यह दूसरा रन होगा. वहीं अमेलिया ने भी ऐसा ही किया. इसके बाद हमें लगा कि रन आउट हो कर दिया है. ईमानदारी से कहूं तो सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता है. हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं. यह थोड़ा कठोर फैसला था. अमेलिया भी जानती थी कि वे आउट हो गई हैं.’

अंपायर से हरमनप्रीत ने की थी चर्चा –

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैच के दौरान गुस्से में आ गई थीं. वे अमेलिया को नॉट आउट करान दिए जाने के फैसले से खुश नहीं थीं. हरमनप्रीत ने मैच के दौरान अंपायर से इसको लेकर काफी लंबी चर्चा भी की थी. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की एक नहीं सुनी गई.  टीम इंडिया को इस मैच में 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 102 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

 

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *