आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
क्राइम

बंगाल में नाबालिग के अपहरण-हत्या मामले में भड़की हिंसा, बीजेपी का दावा- ‘बच्ची के साथ हुआ रेप’

बंगाल
बंगाल में नाबालिग के अपहरण-हत्या मामले में भड़की हिंसा, बीजेपी का दावा- 'बच्ची के साथ हुआ रेप'
पढ़ने के विकल्प

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा और विरोध प्रदर्शन भड़क उठा है. प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी. फिलहाल पोस्टमार्टम का इंतजार है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि यह रेप और हत्या का मामला है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और फिर हत्या मामले को लेकर पहले से ही आलोचनाओं का सामना कर रही है. अब ऐसे में बीजेपी ने एक बार फिर ममता सरकार पर हमला बोला है.

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की शुक्रवार (4 अक्टूबर 2024) को दक्षिण 24 परगना के महिषामारी में कोचिंग क्लास के लिए निकली थी और जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने रात में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. अगले दिन शनिवार की सुबह उसका शव एक खेत में मिला, जिस पर चोटों के कई निशान थे.

 

नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके के गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप लगाते हुए उस थाने को आग के हवाले कर दिया.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *