आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
ताज़ा खबर

Stree 2 Worldwide Collection: 700 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘स्त्री 2’, देखें श्रद्धा कपूर की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पढ़ने के विकल्प

Stree 2 Box Office Collection Days 15 Rajkummar Rao Shraddha Kapoor Starrer  Movie Thursday Collection Stree 2 Box Office Collection: थमने का नाम नहीं  ले रही है 'स्त्री 2', 15 दिनों में

 

Stree 2 Worldwide Collection Day 19: श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ का दबदबा सिनेमाघरों में कायम है. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस से इसका खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है. ‘स्त्री 2’ ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में खूब नोट छाप रही है. अब फिल्म वर्ल्डवाइड 700 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बन गई है.

‘स्त्री 2’ के 19 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ पार कर चुकी है. सैकनिल्क की मानें तो ‘स्त्री 2’ ने 19 दिन में वर्ल्डवाइड कुल 703.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ ये इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

 

साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 703.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. पहले नंबर पर अब भी प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है जिसने दुनिया भर में इस साल 1042.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

रजनीकांत की फिल्म को चटाएगी धूल?
‘स्त्री 2’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अब तक ‘गदर 2’, ‘बाहुबली’, ‘केजीएफ चैप्टर- 2’, ‘सुल्तान’ और ‘सालार’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों को धूल चटाई है. अब फिल्म का अगला टारगेट रजनीकांत की 2.O है जिसने वर्ल्डवाइड 744.78 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी ‘स्त्री 2’
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2018 की स्त्री का सीक्वल है. इस सीक्वल का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में पर्दे पर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *