आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारीElection Commission SIR: कॉकरोच जनता पार्टी ने INDIA गठबंधन की रैली को दिया समर्थन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांगSupreme Court on Delhi SIR: वोटर लिस्ट में पहले से नाम था, फिर नया वोटर बनकर फॉर्म-6 क्यों भरें? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछे तीखे सवालKochi Hit and Run Case: जज के नाबालिग बेटे से जुड़े हादसे में पुलिस कमिश्नर का तबादला, 4 पुलिसकर्मी निलंबितCyclone Arnab: आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराया चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्टGhaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी एनकाउंटर में ढेर, 15 राउंड फायरिंग से गूंजी गंगनहर पटरी, तीन पुलिसकर्मी घायल और दो बदमाश फरारAzam Khan ED Action: आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ की संपत्ति अटैच, सरकारी धन के दुरुपयोग और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप
ताज़ा खबर

MCD School: एमसीडी के ढाई दर्जन स्कूल बंद करने पर BJP का हमला, कहा- ‘खुल गई AAP की पोल’

पढ़ने के विकल्प

Delhi BJP said AAP secret exposed after closure of thirty MCD schools ann MCD School: एमसीडी के ढाई दर्जन स्कूल बंद करने पर BJP का हमला, कहा- 'खुल गई AAP की पोल'

 

MCD School Closed: दिल्ली नगर निगम ने अभिभावकों को बड़ा झटका देते हुए 30 एमसीडी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है, जहां अपनी सहूलियत के अनुसार वे स्कूल की पहली या दूसरी पाली में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते थे. अब एमसीडी ने स्कूल परिसर में चल रहे दोनों पाली के स्कूल का विलय कर एक स्कूल में कर दिया है. ताज्जुब की बात यह है कि इसकी वजह स्कूलों में छात्रों की कम संख्या और कम कमरों की उपलब्धता है.

एमसीडी के इस फैसले को बीजेपी ने जन विरोधी करार देते हुए इसकी निंदा की है. एबीपी लाइव संवादाता को जानकारी देते हुए पूर्व मेयर और एमसीडी नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अभी तक एमसीडी द्वारा स्कूल खोले गए थे लेकिन यह पहली बार है की एमसीडी ने एक साथ इतने स्कूलों को बंद कर दिया.

उन्होंने कहा कि इससे गरीब बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा. अभिभावक अपनी सहूलियत के अनुसार उन्हें स्कूल की दूसरी पाली में पढ़ने के लिए भेजते थे. स्कूलों को बंद करने के निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि एमसीडी स्कूल में शिक्षा का स्तर गिर रहा है. इसके छात्रों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. उन्होंने इस आदेश की निंदा करते हैं और सदन में इस मुद्दे को उठा कर वह मेयर से अपने इस फैसले पर स्पष्टीकरण की मांग करेंगे.

शिक्षा को बढ़ावा देने के दावों की पोल खुली 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि स्कूलों का विलय करके 30 स्कूलों को बंद करना स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि एमसीडी स्कूलों में छात्रों का नामांकन तेजी से घट रहा है. स्कूलों का विलय एक तरफ उस स्कूल की बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ाएगा, जो नए छात्रों को स्वीकार करेगा. दूसरी तरफ यह गरीब माता-पिता के लिए असुविधाजनक होगा, जो अपने काम की सुविधा के अनुसार अपने बच्चों को सुबह या दोपहर की शिफ्ट में भेज रहे थे. अब इस विलय के परिणामस्वरूप ड्रॉप आउट की संख्या और बढ़ सकती है.

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा क्रांति पर बहुत कुछ कहा जा रहा है, ऐसे में नौ अगस्त को 30 एमसीडी स्कूलों के बंद होने की खबर दिल्लीवासियों विशेषकर गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक झटका है. इससे आम आदमी पार्टी के शिक्षा को बढ़ावा देने के दावों की पोल भी खुल गई है.

इन स्कूलों को किया बंद

एमसीडी ने 30 स्कूल बंद करने के संबंध में 5 अगस्त को आदेश जारी किया था, जिसमें इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के तबादले की बात भी कही गई है. उन्हें 20 अगस्त तक नए स्थान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. एमसीडी ने जिन स्कूलों को बंद किया है,उनमें मध्य जोन में तुगलकाबाद नंबर-दो बॉयज, डी-ब्लॉक न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) उर्दू को-एड, अबुल फजल-हिंदी, अबुल फजल-द्वितीय उर्दू, तुगलकाबाद एक्सटेंशन नंबर-एक और दो, ओखला हिंदी-दो, ओखला उर्दू, गोविंद पुरी-दो, लाल-कुआं-दो, सिटी-एसपी जोन में ललिता ब्लॉक-दो, शास्त्री नगर द्वितीय, नई बस्ती किशन गंज (बाल), सिविल लाइन जोन में बादली-दो, संत रविदास नगर नगर एच ब्लाॅक-दो, संत रविदास नगर नगर के ब्लाॅक-दो, संत रविदास नगर नगर ई ब्लाॅक-दो, रामेश्वर नगर-दो, नरेला जोन पाना पापोसिया-दो, नजफगढ़ जोन में इंद्रा पार्क-दो, केशवपुरम जोन में शकूरपुर जी-दो, सी-दो वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, जेजे वजीरपुर ओल्ड-दो, ए-दो अशोक विहार, रोहिणी जोन में मंगोलपुरी ओ-दो, मंगोलपुरी एस-दो, मंगोलपुरी ई-दो, दक्षिण जोन में बसंत नगर (बाल), कालकाजी डीडीए-दो, डा- एएन सेक्टर-एक नंबर-एक (बाल), डा. एएन सेक्टर-दो नंबर-एक (बाल), डीडीए स्लम कालका जी-दो एवं सीपीडब्ल्यूडी वसंत विहार (बाल) शामिल हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *