आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज

Yash Dayal Case: क्रिकेटर यश दयाल पर युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

पढ़ने के विकल्प

Yash Dayal Case: क्रिकेटर यश दयाल पर युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम से जुड़े तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद में गंभीर आरोप लगे हैं। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती ने आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने उसे शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।

पीड़िता के मुताबिक वह और यश दयाल लंबे समय से रिश्ते में थे और दोनों के परिवार भी एक-दूसरे से मिल चुके थे। युवती ने दावा किया कि यश ने विवाह का वादा कर उससे बार-बार संबंध बनाए और साथ ही आर्थिक रूप से भी उसका शोषण किया। जब बात शादी तक नहीं पहुंची, तो उसने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि यश दयाल फिलहाल RCB की टीम का हिस्सा हैं और इससे पहले वह गुजरात टाइटंस की ओर से भी खेल चुके हैं। इस मामले के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। वहीं यश दयाल की ओर से इस मामले पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

पीड़िता ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई थी। उसने कहा कि वह कई बार अपील कर चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी, इसलिए अब वह न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाने को मजबूर हुई।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *