आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
खेल

Watch: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने कसी कमर, नेट्स में दिखाए तेवर; वीडियो वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी
Watch: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने कसी कमर, नेट्स में दिखाए तेवर; वीडियो वायरल
पढ़ने के विकल्प

Rohit Sharma Practice Before Champions Trophy 2025: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में बुरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए थे. हिटमैन ने सीरीज के तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन स्कोर किए थे. अब फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रोहित शर्मा ने कमर कस ली है. भारतीय कप्तान टूर्नामेंट से पहले नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आए.

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अभ्यास का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल से अभ्यास कर रहे हैं. नेट्स के अंदर रोहित अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. प्रैक्टिस में रोहित ने कुछ काफी अच्छे शॉट्स खेले. उन्होंने जमीनी शॉट्स खेले और कुछ हवाई फायर भी किए.

वनडे में अच्छी है रोहित की फॉर्म

टेस्ट में फ्लॉप दिखने वाले रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने आखिरी वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली थी. तीन मैचों की सीरीज में क्रमश: भारतीय कप्तान ने 58, 64 और 35 रन बनाए थे.

बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी. सीरीज में 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे. टी20 इंटरनेशनल से तो रोहित शर्मा रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वनडे सीरीज में वह नजर आ सकते हैं. अभी वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं हुआ है. यह टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी वनडे सीरीज होगी.

 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारत के लिए अब तक 67 टेस्ट, 265 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 116 पारियों में रोहित ने 4301 रन बना लिए हैं. इसके अलावा हिटमैन ने वनडे की 257 पारियों में 10866 रन और टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में 4231 रन स्कोर किए हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *