आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

Uttarkashi Tunnel: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, ‘सुरंग के अंदर 5 मीटर तक रास्ता साफ’, NDMA ने दिया अपडेट

Uttarkashi Tunnel: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, ‘सुरंग के अंदर 5 मीटर तक रास्ता साफ’, NDMA ने दिया अपडेट
Uttarkashi Tunnel: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, ‘सुरंग के अंदर 5 मीटर तक रास्ता साफ’, NDMA ने दिया अपडेट
पढ़ने के विकल्प

Uttarkashi Tunnel: फिर शुरू हुआ ड्रिलिंग का काम, ‘सुरंग के अंदर 5 मीटर तक रास्ता साफ’, NDMA ने दिया अपडेट

Breaking desk | Maanas NEWS

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल हादसे में 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. हालांकि मलबे के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं. वहीं अब सिल्कयारा सुरंग बचाव पर सड़क और परिवहन के अतिरिक्त सचिव महमूद अहमद ने बताया है कि बरमा ड्रिलिंग मशीन को फिर से जोड़ दिया गया है. वेल्डिंग के बाद एक नया पाइप डाला जाएगा, जिसकी प्रक्रिया में दो घंटे लगेंगे.

सुरंग के अंदर 5 मीटर तक का रास्ता साफ

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा, “जमीन भेदने वाले रडार का उपयोग करके, यह पता लगाया गया है कि हमारे रास्ते में अगले 5 मीटर तक कोई बाधा नहीं है. हम बाधाओं, यदि कोई हो, तो उसका पता लगाने के लिए इसका उपयोग करना जारी रखते हैं.”

’48 मीटर तक ड्रिलिंग का काम पूरा’

एनएचआईडीसीएल के अपर सचिव महमूद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑगर मशीन से 45 मीटर के बाद कुल 1.8 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई थी. इसके बाद कुल 46.8 मीटर से आगे की ड्रिलिंग मलबे के टुकड़े मशीन में फंस गए और काम रोकना पड़ा. इसके तुरंत बाद मजदूरों द्वारा पाइप के मुहाने पर फंसे धातु के टुकड़ों को पाइप के अंदर रेंगकर काट दिया गया और ड्रिलिंग का काम फिर से शुरू करते हुए 1.2 मीटर की ड्रिलिंग की. इस तरह कुल 48 मीटर तक ड्रिलिंग की गई.

महमूद अहमद ने आगे बताया कि अब तक कुल 46.8 मीटर पाइप को पुश किया गया है. आगे की ड्रिलिंग पूरी सावधानी के साथ शुरू की जायेगी. इस दौरान सचिव, उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद रहे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *