आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

UP Crime : श्रावस्ती में परिवार की रहस्यमय मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव कमरे में पाए गए

पढ़ने के विकल्प

UP Crime : श्रावस्ती में परिवार की रहस्यमय मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव कमरे में पाए गए

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर मनिहारपुरवा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों—रोज अली, पत्नी शहनाज और उनके तीन बच्चों—के शव बेडरूम में पाए गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह परिवार न उठने पर परिजन खिड़की से झांककर स्थिति देखी, तब मौत का भयावह मंजर सामने आया।

सूत्रों के अनुसार, रोज अली मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता था और पांच दिन पहले गांव लौटा था। मृतक बच्चों में दो बेटियां गुलनाज (11), तबस्सुम (10) और एक बेटा मोइन (डेढ़ साल) शामिल हैं। पत्नी और बच्चे बेड पर पाए गए, जबकि रोज अली चारपाई पर पड़ा था।

परिजन और पड़ोसी बताते हैं कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद परिवार सोने चला गया था। सुबह तक किसी ने हलचल नहीं देखी, इसलिए रुबीना और अन्य परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। कमरे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह सामने आएगी।

परिवार के लौटने के पीछे बताया गया कि वह बहन की शादी के सिलसिले में गांव आया था। परिजन ने बताया कि परिवार सामान्य जीवन जी रहा था और किसी विवाद या तनाव की कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से ही स्पष्ट होगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आत्महत्या की थी या किसी अन्य कारण से हुई।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *