आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

324 कुंडीय गौ प्रतिष्ठा यज्ञ का प्रयागराज कुंभ में भव्य शुभारंभ

पढ़ने के विकल्प

 

प्रयागराज,16.1.25

कुंभक्षेत्र प्रयागराजः परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती १००८ जी के सानिध्य में माघ कृष्ण द्वितीया बुधवार 15 फरवरी को दक्षिण पट्टी,मोरी मार्ग, लोवर संगम मार्ग (शास्त्री पुल और नया रेलवे ब्रीज के बीच) सेक्टर 19 प्रयागराज कुंभक्षेत्र में 324 कुंडीय गौ प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ।सबसे पहले परमाराध्य ने गौ दर्शन व गौ पूजन किया।हजारों लोगों की मौजूदगी में गौमाता के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा।

सैकड़ों छोटे बच्चों ने घोती-कुर्ते में परमाराध्य का स्वागत किया।यज्ञ स्थल की पूरी व्यवस्था दिल्ली निवासी अनिल भारद्वाज दीक्षित जी का परिवार देख रहा है।मुख्य यजमान के रूप में उनके सुपुत्र दिव्य रतन दीक्षित व पुत्रवधु गार्गी दीक्षित भारद्वाज हैं।कुंभ क्षेत्र में सबसे बड़ी यज्ञशाला में 324 कुंडीय यज्ञ 1100 विद्वान पंडितों के द्वारा संपन्न होगाइसमें एक माह में सवा दो करोड़ से ज्यादा आहुतियां दीं जाएंगी।शंकराचार्य जी ने कहा कि हमारे देश के 543 सांसद यहां आएं और इस यज्ञशाला की परिक्रमा करें और कुंभक्षेत्र में जो सनातन के अनुयायियों का सबसे बड़ा पर्व है इसमें घोषणा करें कि हम गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए प्रयास करेंगे।यह यज्ञ गौमाता की प्रतिष्ठा के लिए किया जा रहा है ताकि सभी देवता आशीर्वाद प्रदान करें।यज्ञशाला के बाहर कोई भी आकर प्रदक्षिणा कर सकता है,कहा जाता है कि प्रदक्षिणा करने वाले को भी पुण्य मिलता है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *