आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Tahawwur Rana Confession: 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा बोला: मैं था पाक सेना का भरोसेमंद एजेंट

पढ़ने के विकल्प

Tahawwur Rana Confession: 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा बोला: मैं था पाक सेना का भरोसेमंद एजेंट

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पाकिस्तान मूल का यह कनाडाई नागरिक अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ में राणा ने कबूला कि वह पाकिस्तानी सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट था और उसने 2008 के मुंबई हमले की पूरी साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

राणा ने बताया कि वह खाड़ी युद्ध के दौरान सऊदी अरब में तैनात था और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग सेंटर में जाकर कई बार प्रशिक्षण ले चुका है। उसने कहा कि मुंबई हमले की योजना पहले से बनाई गई थी और हमले से पहले उसने खुद कई अहम स्थानों की रेकी की थी, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) जैसे मुख्य ठिकाने भी शामिल थे। राणा का दावा है कि यह हमला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएमआई की निगरानी में किया गया था और उसे पाकिस्तानी सेना ने भारत और सऊदी अरब में विभिन्न ठिकानों पर भेजा था।

फिलहाल तहव्वुर राणा 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेगा। पिछली बार उसे सुरक्षा कारणों से वर्चुअल मोड में अदालत में पेश किया गया था। उसके वकील ने अदालत में उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी, जिस पर अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से 9 जून तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। संभावना है कि अगली सुनवाई भी वर्चुअल मोड में ही हो।

इस खुलासे से एक बार फिर पाकिस्तान की भूमिका और उसकी खुफिया एजेंसियों की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पर गंभीर सवाल उठे हैं। भारतीय एजेंसियां अब तहव्वुर राणा से जुड़े ईमेल, दस्तावेज़ और नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *