आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

Rajouri Encounter: राजौरी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान हुए थे शहीद

Rajouri Encounter: राजौरी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान हुए थे शहीद
Rajouri Encounter: राजौरी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान हुए थे शहीद
पढ़ने के विकल्प

Rajouri Encounter: राजौरी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान हुए थे शहीद

Breaking desk | maanas News

सेना और पुलिस ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मुठभेड़ में शहीद हुए अपने पांच कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की। अफगानिस्तान में प्रशिक्षित लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी और दो कैप्टन सहित पांच सैनिक बुधवार और गुरुवार को दरमसाल के बाजीमल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए।

कांडी या रजौरी में निहत्थे नागरिकों की हत्या की थी

उत्तरी कमान कमांडर इन चीफ उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा, “हमारे जवानों ने जो ये कार्रवाई की है इसमें शहादत तो हुई है लेकिन हमने 2 खूंखार आतंकवादियों का खात्मा किया है। इन आतंकवादियों ने डांगरी, कांडी या रजौरी में निहत्थे नागरिकों की हत्या की थी इसलिए इनका खात्मा जरूरी था।

कैप्टन समेत पांच जवानों की शहादत

जान गंवाने वाले जवानों में कर्नाटक के मंगलोर के रहने वाले कैप्टन एम वी प्रांजल (63 राष्ट्रीय राइफल्स), उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता (9 पैरा), जम्मू-कश्मीर के पुंछ के निवासी हवलदार अब्दुल माजिद, उत्तराखंड के नैनीताल रहने वाले लांस नायक संजय बिष्ट और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पैराट्रूपर सचिन लौर शामिल हैं।

कैप्टन प्रांजल के परिवार में उनकी पत्नी अदिति जी. हैं। वहीं, कैप्टन गुप्ता के परिवार में उनके पिता बसंत कुमार गुप्ता हैं। हवलदार माजिद के परिवार में उनकी पत्नी सगेरा बी. और तीन बच्चे हैं। लांस नायक बिष्ट के परिवार में मां मंजू देवी और पैराट्रूपर लौर के परिवार में उनकी मां भगवती देवी हैं। सेना के शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान भेजा जा रहा है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *