आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
राजनीति

‘प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी’, सीएम योगी ने बताया अखिलेश के PDA का नया नाम

सीएम योगी
'प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी', सीएम योगी ने बताया अखिलेश के PDA का नया नाम
पढ़ने के विकल्प

CM Yogi Adityanath Speech in Katehari: यूपी की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा, सीएम योगी ने कहा कि जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर रही थी तब समाजवादी पार्टी जिन्ना को याद कर रही थी.

सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणा चुनाव के नतीजों से की और कहा कि हरियाणा ने शुरुआत कर दी लोगों ने समझ लिया है कि इंडी गठबंधन खतरनाक है, इसलिए वहां तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 सालों तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे इसीलिए कटे थे.

सर्जिकल स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आज अगर दुश्मन भारत की सीमा में घुसता है तो सर्जिकल स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. ये नया भारत है कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर रही थी तब समाजवादी पार्टी जिन्ना को याद कर रही थी. कांग्रेस और सपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे है.

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
सपा ने ही अनुसूचित जनजाति की स्कॉलरशिप को रोका था जिसे मोदी जी ने 2014 में आने के बाद दोबारा शुरू किया. यूपी में 56 लाख गरीबों को मकान दिए गए हैं. 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए गए और अब मोदी जी ने घोषणा की है कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गो की इलाज फ्री में होगा. एक ओर लोककल्याण कारी योजना दूसरी तरफ ये लोग कटेहरी में परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे है. इन लोगों ने ही अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया था.

PDA अब प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी- सीएम योगी

आज की समाजवादी पार्टी क्या हो गई है कि ‘देख सपाई बिटिया घबराई’ एक निषाद की बिटिया के साथ मोइन खान क्या कर रहा था इसीलिए आज जेल में है. PDA अब प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी हो गया है. उन्होंने कहा कि खान, मुख्तार अंसारी सब इनके ही थे, हमारी सरकार आई तो राम नाम सत्य हो गया.

सपा को भय है कि अपने महापुरुषों को सम्मान दे तो कहीं इनकी मुस्लिम वोट खिसक न जाए. इसलिए सपा को जिन्ना से प्यार से है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद का जिक्र कर कहा कि आज धर्म भी है और राज भी है. इन्हें एक अवसर दीजिए सुरक्षा और विकास की जिम्मेदारी मेरी है. बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई तो कटेहरी में विकास का नया मॉडल बनेगा.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *