आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस संग सेलिब्रेट की धनतेरस, बेटी मालती मैरी ने फ्लॉन्ट की चूड़ियां

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra ने पति निक जोनस संग सेलिब्रेट की धनतेरस, बेटी मालती मैरी ने फ्लॉन्ट की चूड़ियां
पढ़ने के विकल्प

Priyanka Chopra Dhanteras: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं. हालांकि,  विदेश में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा सारे त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं. प्रियंका के पति निक जोनस भी इसका हिस्सा बनते हैं. हाल ही में प्रियंका ने करवाचौथ का त्योहार मनाया था. अब प्रियंका दिवाली की तैयारियों में लगी हैं. प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ धनतेरस का त्योहार सेलिब्रेट किया.

प्रियंका का धनतेरस सेलिब्रेशन

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, इसमें वो पति और बेटी का हाथ थामे नजर आ रही हैं. फोटो में सबसे खास बात ये है कि प्रियंका की बेटी मालती मैरी चूड़ियां फ्लॉन्ट करती दिखीं. मालती मैरी ने सिल्वर कलर की कई सारी चूड़ियां पहनी हुई थीं. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- सभी को हैप्पी धनतेरस. प्रियंका की ये खास फोटो वायरल है. प्रियंका ने दीपक की इमोजी भी बनाई है.

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस संग सेलिब्रेट की धनतेरस, बेटी मालती मैरी ने फ्लॉन्ट की चूड़ियां

बता दें कि इससे पहले मालती मैरी का एक  वीडियो सामने आया था. इसमें वो हिंदी बोलती दिखी थीं. वो अपने पापा निक की मदद से हिंदी बोलने की कोशिश कर रही थी. मालती ने कहा था- ठीक हूं. प्रियंका और निक की बात करें तो दोनों ने 2018 में शादी की थी. 2022 में प्रियंका सेरोगेसी के जरिए मां बनी थीं.

वर्क फ्रंट पर कुछ समय पहले ही प्रियंका इंडिया आई थीं. वो यहां एक ब्रांड प्रमोशन के लिए आई थीं. उन्होंने Forbes इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बॉलीवुड मूवीज में गाना और डांसिंग काफी मिस कर रही हैं. प्रियंका को फिल्म जी ले जरा में देखा जाने वाला था. इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट होने वाले थे. हालांकि, फिलहाल फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *