आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

देश को पीएम मोदी ने दी Z-Morh सुरंग की बड़ी सौगात, कश्मीर में बढ़ेगी रफ्तार

Z-Morh सुरंग
देश को पीएम मोदी ने दी Z-Morh सुरंग की बड़ी सौगात, कश्मीर में बढ़ेगी रफ्तार
पढ़ने के विकल्प

PM Modi to inaugurate Z-Morh tunnel:  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  Z-Morh टनल का उद्घाटन किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी के लिए बेहद अहम  है. इसके बनने से जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने में मदद मिलेगी. यह टनल 6.5 किलोमीटर लंबा है. सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर सड़क का हिस्सा सभी मौसमों के लिए खुला रहेगा और सोनमर्ग क्षेत्र में सर्दियों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है ये टनल

करीब 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं. समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पुल लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगा. यह लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा.

 

 

लगाए गया है इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

जेड मोड़ सुरंग में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रैफिक को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही डेडिकेटेड एस्केप टनल के जरिए ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा. जेड मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटन नगरी को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे का उपयोग सड़क किनारे की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए किया गया है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे कि वजह से पुंछ जिले में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. खासकर जिले के मुख्य मार्गों पर विशेष नाके लगाए गए हैं और वाहनों की जांच की जा रही है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *