आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Gokalpuri Robbery Case: दिल्ली के गोकलपुरी में कूड़ा बीन रहे युवक से मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 मुकदमों में शामिल बदमाश भी पकड़ाGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोप
देश-विदेश

Panchkula Suicide Case: पंचकूला में दर्दनाक सामूहिक आत्महत्या, बागेश्वर धाम से लौटते समय परिवार ने खाया जहर, सात की मौत

पढ़ने के विकल्प

Panchkula Suicide Case: पंचकूला में दर्दनाक सामूहिक आत्महत्या, बागेश्वर धाम से लौटते समय परिवार ने खाया जहर, सात की मौत

हरियाणा के पंचकूला से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां देहरादून निवासी एक ही परिवार के सात सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार बागेश्वर धाम में हनुमंत कथा सुनने आया था और लौटते समय कार में ही सभी ने जहर खा लिया। घटना सोमवार रात की है, जब पंचकूला के सेक्टर-27 स्थित मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक गाड़ी से पुलिस को गंभीर हालत में लोग मिलने की सूचना मिली।

पुलिस और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची तो गाड़ी में छह लोग बेसुध हालत में मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद एक और व्यक्ति, प्रवीन मित्तल, गाड़ी के बाहर तड़पते हुए मिला। उन्हें भी सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी सातों लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, पत्नी, मां, दो बेटियां और एक बेटे के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रवीन मित्तल ने हाल ही में देहरादून में एक टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसाय शुरू किया था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। इसी मानसिक तनाव में आकर परिवार ने यह दुखद कदम उठाया।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक परेशानी और कर्ज का जिक्र किया गया है। एक चश्मदीद ने बताया कि वह कार के पास से गुजर रहा था, तभी प्रवीन मित्तल संदिग्ध अवस्था में मिले और बोले कि उनके परिवार के सदस्य गाड़ी में सो रहे हैं। जब दरवाजा खोला गया तो सभी के मुंह से झाग निकल रहे थे। प्रवीन ने खुद बताया कि उन्होंने भी जहर खा लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे पंचकूला और देहरादून को शोक में डुबो दिया है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *