आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

Mehbooba Mufti Car Accident: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं पूर्व CM

Mehbooba Mufti Car Accident: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं पूर्व CM
Mehbooba Mufti Car Accident: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं पूर्व CM
पढ़ने के विकल्प

Mehbooba Mufti Car Accident: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचीं पूर्व CM

Breaking Desk | Maanas News

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसे में वह बाल-बाल बच गईं. यह हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हुआ. जानकारी के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में महबूबा मुफ्ती की निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोट आई है. पीडीपी मीडिया सेल ने इसकी जानकारी दी. पूर्व सीएम अनंतनाग के बोट कॉलोनी के आगजनी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं. तभी ये हादसा हो गया. जिस गाड़ी में महबूबा मुफ्ती सफर कर रही थीं वो बुरी तरह से डैमेज हो गया है.

उमर अब्दुल्ला ने की जांच की मांग

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “यह सुनकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ़्ती साहिबा उस घटना में घायल होने से बच गईं जो एक बहुत गंभीर घटना हो सकती थी. मुझे उम्मीद है कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी. इस दुर्घटना में योगदान देने वाली उसकी सुरक्षा में किसी भी कमी को तुरंत एड्रेस किया जाना चाहिए.

पुलिस के अधिकारी ने क्या कहा?

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन संगम में एक कार से टकरा गया. वो अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई. घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं. इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गईं.” पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *