आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

‘यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है’, हाथरस घटना पर राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला

राहुल गांधी
'यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है', हाथरस घटना पर राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला
पढ़ने के विकल्प

Parliament Winter Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सदन में संविधान पर चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. हाथरस रेप केस को लेकर राहुल के निशाने पर यूपी की योगी सरकार भी रही. राहुल ने कहा,  हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ. अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार कैद का जीवन जी रहा है.ये संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है.

राहुल गांधी ने कहा, संविधान में अंबेडकर, गांधी नेहरू के विचार हैं. उन विचारों का श्रोत शिव, बुद्ध, महावीर, कबीर आदि थे. उन्होंने कहा, संविधान को लेकर सावरकर ने कहा था कि संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है. इसकी जगह मनु स्मृति को लागू करना चाहिए.जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं.

जाति जनगणना पर क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने कहा, जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के लोगों का युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं. जब आप अडानी को धारावी बेचते हैं तो धारावी के लोगों का अंगूठा काटते हैं. जब आप अडानी की मदद करते हैं तो देश के लोगों का अंगूठा काटते हैं. राहुल गांधी ने कहा, हम देश में जाति जनगणना के जरिए दिखाना चाहते हैं कि आपने किस किसका अंगूठा काटा है. आरक्षण की सीमा की 50 प्रतिशत की दीवार भी हम ही गिराएंगे.

हाथरस कांड को लेकर भाजपा पर निशाना

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपसे अपेक्षा है कि आप संविधान पर भी बोलेंगे. इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा कि संविधान में एकाधिकार , भेदभाव की बातें नहीं लिखी. उन्होंने यूपी के हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा “हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ. अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार क़ैद का जीवन जी रहे हैं. ये संविधान में कहां लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है. दूसरी जगह घर देने का वादा सरकार ने नहीं निभाया. उस परिवार को दूसरी जगह हम इंडिया गठबंधन के लोग दिलाएंगे”.उन्होंने कहा कि  सम्भल में बेक़सूर लोगों को मार दिया गया. ये लोग एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाते हैं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *