आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
देश-विदेश

Kanpur student suicide: कानपुर में होमवर्क शिकायत से आहत आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या

पढ़ने के विकल्प

Kanpur student suicide: कानपुर में होमवर्क शिकायत से आहत आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या

कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां होमवर्क पूरा न करने की शिकायत से आहत आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एनआरआई सिटी की है मृतक छात्र की उम्र मात्र 13 वर्ष थी और वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था
जानकारी के अनुसार एनआरआई सिटी के टावर नंबर तीन के फ्लैट 904 में रहने वाला प्रखर त्रिवेदी मंगलवार को घर पर ट्यूशन पढ़ रहा था ट्यूशन टीचर ने उसे होमवर्क पूरा करने के लिए समय दिया था लेकिन वह इस दौरान लैपटॉप पर गेम खेलता रहा जब टीचर ने होमवर्क चेक किया तो काम अधूरा मिला इस पर उन्होंने प्रखर की दादी से शिकायत कर दी
दादी के सामने शिकायत होने के बाद प्रखर कुछ देर तक खामोश रहा किसी से कुछ नहीं बोला इसके कुछ ही मिनट बाद वह कमरे से उठकर बालकनी की ओर गया और नौवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
प्रखर के पिता सुधांशु त्रिवेदी पेशे से वकील हैं जबकि उनके दादा राज किशोर त्रिवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं परिवार की पृष्ठभूमि मजबूत होने के बावजूद घरेलू हालात लंबे समय से तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं प्रखर की मां वास्को त्रिवेदी पिछले चार वर्षों से पति से अलग रह रही हैं और तलाक का मामला अदालत में लंबित है
बेटे की मौत की सूचना मिलने पर मां कानपुर पहुंचीं पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने पति और सास पर बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए मां का कहना है कि बेटे को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था और लगातार दबाव में रखा जा रहा था उन्होंने दावा किया कि यदि बच्चे को भावनात्मक सहारा मिलता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाता
मां ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रखर बेहद संवेदनशील था पढ़ाई और पारिवारिक माहौल के कारण वह तनाव में रहता था एक छोटी सी शिकायत उसके लिए बहुत भारी साबित हुई हालांकि मां की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है
नवाबगंज थाना प्रभारी केशव तिवारी के अनुसार ट्यूशन टीचर और दादी से पूछताछ की गई है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होमवर्क को लेकर हुई शिकायत के बाद छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है वहीं प्रखर के पिता गहरे सदमे में हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं इस घटना ने एक बार फिर बच्चों पर पढ़ाई और पारिवारिक दबाव के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *