आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Jammu Bus Accident: कटरा जा रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, एक मृतक, 40 से ज्यादा घायल

पढ़ने के विकल्प

Jammu Bus Accident: कटरा जा रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, एक मृतक, 40 से ज्यादा घायल

जम्मू। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांबा जिले के जटवाल इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, कठुआ से कटरा जा रही यह बस जटवाल इलाके में पहुंची ही थी कि अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे करीब 30 फीट गहरी सूखी नहर में जा गिरी। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे का शिकार सभी यात्री अमरोहा जिले के रहने वाले हैं और वे एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इनमें से कुछ श्रद्धालुओं ने पहले चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए थे और इसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।

घटना से जहां यात्रियों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार को संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

हादसे के बाद कई यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाई। एक यात्री ने कहा, “हम अमरोहा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले थे। बस में बच्चे और महिलाएं भी थीं। अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फटा और गाड़ी पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी। लगभग सभी यात्री घायल हो गए। यह पूरी तरह ड्राइवर की लापरवाही का नतीजा है।”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *