आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

India’s Got Latent Controversy: महाराष्ट्र सायबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश

India's Got Latent Controversy
India's Got Latent Controversy: महाराष्ट्र सायबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश
पढ़ने के विकल्प

India’s Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट के रणवीर इलाहाबादिया के वीडियो वायरल होने के बाद इस शो में आए लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस शो में जज बनकर आईं राखी सावंत को भी महाराष्ट्र सायबर सेल ने समन भेजा है. राखी सावंत को 27 फरवरी को पेश होना होगा.

राखी सावंत भी इंडियाज गॉट लेटेंट में जज बनकर जा चुकी हैं. राखी सावंत वाला एपिसोड काफी वायरल हुआ था. उनके शॉर्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.

समय का किया था सपोर्ट

रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट के बाद हुए विवाद के बाद समय रैना को भी खूब ट्रोल किया जा रहा था और उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी तब राखी ने समय का सपोर्ट किया था. उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था- एक इंसान ने गलती कर दी लेकिन फिर बाकी को टारगेट क्यों किया जा रहा है? रणवीर ने कुछ गलत कह दिया और मैं भी मानती हूं कि वो गलत था. लेकिन सिर्फ समय रैना पर अटैक क्यों किया जा रहा है?

 

आज इनका बयान होगा दर्ज

इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे विवाद के आरोपी रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना महाराष्ट्र साइबर के संपर्क में हैं. इनका शुक्रवार को बयान दर्ज किया जाएगा. वे अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर कार्यालय जाएंगे. ये सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए वक्त पर आकर अपना बयान दर्ज कराएंगे.

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे. सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो टेलिकास्ट करने से मना कर दिया है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *