आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
खेल

IND vs SL Match Highlights: शमी और सिराज के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत 302 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में

IND vs SL Match Highlights: शमी और सिराज के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत 302 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में
IND vs SL Match Highlights: शमी और सिराज के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत 302 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल मेंIND vs SL Match Highlights: शमी और सिराज के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत 302 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में
पढ़ने के विकल्प

IND vs SL Match Highlights: शमी और सिराज के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत 302 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में

Sports Desk | Maanas News

IND vs SL Match Report: मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए श्रीलंका को वर्ल्ड कप के 33वें मुकाबले में 55 रन पर ढेर कर दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया 302 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई है. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि सिराज को 3 विकेट मिले. इससे पहले भारत ने शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंका के सामने 50 ओवर में 357 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. भारत ने वर्ल्ड कप के 7 में से 7 मैच जीतकर खिताब पर सबसे मजबूत दावा भी ठोंक दिया है.

भारत के 357 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. श्रीलंकाई पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने पथूम निशंका को आउट कर दिया. इसके बाद दिमुथ करूणारत्ने मोहम्मद सिराज का शिकार बने. दिमुथ करूणारत्ने भी अपना खाता खोलने में नाकाम रहे. वहीं, श्रीलंका के तीसरा खिलाड़ी जब आउट हुआ, उस वक्त टीम का स्कोर महज 2 रन था.

बद से बदतर होते गए श्रीलंका के हालात

श्रीलंकाई बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला यहीं नहीं रूका. इसके बाद कुसल मेंडिस आउट हुए, उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 3 था, यानि 3 रनों पर श्रीलंका के 4 बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके थे. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया श्रीलंकाई टीम के हालात बद से बदतर होते गए… चरिथ असलंका 24 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए. चरिथ असलंका को मोहम्मद शमी ने आउट किया. वहीं, इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद शमी ने दुशान हेमंथा को आउट कर दिया. दुशान हेमंथा अपना खाता खोलने में नाकाम रहे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *