आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Greater Noida accident:  ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर, 3 की मौत, 3 घायल

पढ़ने के विकल्प

Greater Noida accident:  ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर, 3 की मौत, 3 घायल

ग्रेटर नोएडा। गुरुवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक की टक्कर के बाद तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन और हाइड्रा की मदद लेनी पड़ी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा थाना दादरी क्षेत्र के अकबरपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। हरियाणा नंबर की वैगनार कार (HR38 AT 4379) हरिद्वार से फरीदाबाद जा रही थी। इसी दौरान उसने आगे चल रहे ट्रक (TS08 UB 7694) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और छह लोग उसमें फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।

इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों की पहचान गौरव पुत्र रूपचन्द्र निवासी मथुरा, कार चालक लोकेश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी फरीदाबाद और गौतम पुत्र जगवीर निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

वहीं, घायल ललित पुत्र महेन्द्र निवासी पलवल, हरविंदर पुत्र नरेन्द्र निवासी फरीदाबाद और कुलदीप पुत्र ईश्वर निवासी फरीदाबाद बताए गए हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक व कार दोनों को कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *