आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Naseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान
ताज़ा खबर

Gold Silver Rate: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा रेट

Gold Silver Rate: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा रेट
Gold Silver Rate: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा रेट
पढ़ने के विकल्प

Gold Silver Rate: शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें ताजा रेट

Buisness Desk | Maanas News

Gold Silver Price on 23 November 2023: गुरुवार को वायदा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में इजाफा (Gold Silver Price Today) देखा जा रहा है. दोनों मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हरे निशान के साथ खुले हैं. सोना वायदा बाजार में 61,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है. फिर इसकी कीमत में और बढ़त देखी गई है. बुधवार के मुकाबले गोल्ड 117 रुपये यानी 0.19 फीसदी चढ़कर 61,141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. बुधवार को गोल्ड 61,031 रुपये पर बंद हुआ था.

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी बढ़े

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी इजाफा देखा जा रहा है. शुरुआती दौर में चांदी 72,960 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है. फिर इसके दाम में मामूली तेजी देखी गई है और यह कल के मुकाबले 131 रुपये यानी 0.18 फीसदी बढ़त के साथ 72,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है. वहीं बीते कल चांदी 72,826 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.

गुरुवार से भारत में वेडिंग सीजन (Wedding Season in India) की शुरुआत हो गई है. भारत में शादियों में सोने और चांदी की ज्वैलरी देने की विशेष महत्ता है. ऐसे में अगर आप भी इस वेडिंग सीजन गोल्ड-सिल्वर के गहने खरीदने वाले हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट जानें

दिल्ली- 24 कैरेट गोल्ड 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
मुंबई- 24 कैरेट गोल्ड 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
कोलकाता- 24 कैरेट गोल्ड 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
चेन्नई- 24 कैरेट गोल्ड 62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 79,000 रुपये
नोएडा- 24 कैरेट गोल्ड 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
जयपुर- 24 कैरेट गोल्ड 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,400 रुपये
लखनऊ- 24 कैरेट गोल्ड 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
पटना- 24 कैरेट गोल्ड 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
गाजियाबाद- 24 कैरेट गोल्ड 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये
पुणे- 24 कैरेट गोल्ड 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,000 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोना चांदी के भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेजी देखी जा रही है. कॉमैक्स पर सोना कल के मुकाबले 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 1,995.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के भाव की बात करें तो यह 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 23.76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *