आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
देश-विदेश

Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

पढ़ने के विकल्प

Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

दुबई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा को दुबई में गला रेतकर हत्या कर दिया गया। इस हत्या की जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। यह विदेशी धरती पर भारत के दो गैंग्स के बीच पहला खुला गैंगवार माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जोरा सिद्धू लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था और दुबई से गैंग के इंटरनेशनल ऑपरेशन को संभालता था। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जोरा ने जर्मनी में उसके भाई पर हमला करवाने की साजिश रची थी।

रोहित ने पोस्ट में लिखा कि जोरा सिद्धू और उसके लोग लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कनाडा और अमेरिका में धमकियां दे रहे थे। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि दुश्मन चाहे कहीं भी छिप जाए, उनके हाथ नहीं आए, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच गैंगवार हुआ है। इससे पहले अमेरिका में लॉरेंस गैंग के शूटर हरी बॉक्सर पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी रोहित गोदारा ने ली थी। वहीं, कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हरी बॉक्सर ने पहले ली थी।

विदेशी धरती पर खुला गैंगवार और सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारी लेने की घटनाओं ने भारत के गैंगस्टरों की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और हिंसक दखल को उजागर कर दिया है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *