आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Pune Tempo Fire: पुणे में टेम्पो में लगी आग, चार कर्मचारियों की जलकर मौत

पढ़ने के विकल्प

Pune Tempo Fire: पुणे में टेम्पो में लगी आग, चार कर्मचारियों की जलकर मौत

महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवाड़ी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक टेम्पो में अचानक आग लगने से चार कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। यह घटना हिंजवाड़ी फेज वन में उस समय हुई जब कर्मचारी अपने कार्यालय जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेम्पो के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी के नीचे से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। स्थिति बिगड़ते देख कुछ कर्मचारी तुरंत बाहर कूद गए, लेकिन पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए।
इस हादसे में दस लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन चार कर्मचारियों को बचाया नहीं जा सका।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *