आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवानाSiwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान में पटाखों से भरे मकान में भीषण धमाके, 4 लोगों की मौत की पुष्टि; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
ताज़ा खबर

Earthquake: नेपाल में विनाशकारी भूकंप से तबाही ही तबाही, मरने वालों की संख्या 154 हुई

Earthquake: नेपाल में विनाशकारी भूकंप से तबाही ही तबाही, मरने वालों की संख्या 154 हुई
Earthquake: नेपाल में विनाशकारी भूकंप से तबाही ही तबाही, मरने वालों की संख्या 154 हुई
पढ़ने के विकल्प

Earthquake: नेपाल में विनाशकारी भूकंप से तबाही ही तबाही, मरने वालों की संख्या 154 हुई

Breaking desk | Maanas News

नेपाल में शुक्रवार की देर रात धरती अचानक कांप उठी और फिर भूकंप से चारों ओर हाहाकार मच गया है. नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.

उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जोरदार भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब तक इस तबाही में 154 लोगों की मौत हो चुकी है और 140 से अधिक घायल हो गए, जबकि बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि कई इमारतें भी ढह गई हैं और मलबे में सैकड़ों लोग दबे हो सकते हैं. इस भूकंप से जाजरकोट और रुकुम में बड़ी तबाही हुई है. बता दें कि नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. भूकंप की तबाही में फंसे लोगों को अब एयरलिफ्ट करने की तैयारी हो रही है.

नेपाल में आई भूकंप की तबाही पर खुद नेपाल के प्रधानमंत्री नजर रख रहे हैं. पीएमओ ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11:47 बजे जजरकोट के रामीडांडा में भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी 3 सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत के लिए तैनात किया है. बता दें कि नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. भूकंप की तबाही में फंसे लोगों को अब एयरलिफ्ट करने की तैयारी हो रही है.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *