आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Tiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवानाSiwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान में पटाखों से भरे मकान में भीषण धमाके, 4 लोगों की मौत की पुष्टि; बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
ताज़ा खबर

Dunki: शाहरुख खान ने शेयर किए ‘डंकी’ के नए पोस्टर्स, किंग खान ने खुद की टीम को कही ऐसी बात

Dunki: शाहरुख खान ने शेयर किए 'डंकी' के नए पोस्टर्स, किंग खान ने खुद की टीम को कही ऐसी बात
Dunki: शाहरुख खान ने शेयर किए 'डंकी' के नए पोस्टर्स, किंग खान ने खुद की टीम को कही ऐसी बात
पढ़ने के विकल्प

Dunki: शाहरुख खान ने शेयर किए ‘डंकी’ के नए पोस्टर्स, किंग खान ने खुद की टीम को कही ऐसी बात

Entertainment Desk | Maanas news

Dunki New Posters: शाहरुख खान इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘डंकी’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. जबसे डंकी का पहला टीजर सामने आया है, हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. वहीं अब फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए किंग खान ने फिल्म के दो नए पोस्टर्स शेयर जारी किए हैं.

शाहरुख खान ने शेयर किए ‘डंकी’ के नए पोस्टर्स
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर्स शेयर किए हैं, जहां उनके साथ फिल्म के बाकी स्टार कास्ट भी नजर आ रहे हैं. वहीं इसे शेयर करते हुए शाहरुख खान ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है.

 

डंकी की पूरी स्टार कास्ट को शाहरुख खान ने कहा ‘उल्लू के पट्ठों

एक पोस्टर्स में शाहरुख को अपनी पूरी टोली के साथ देखा जा सकता है. वहूीं दूसरे पोस्टर में सभी रेगिस्तान में दिखाई दे रहे हैं. इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए शाहरुख खान लिखते हैं ‘हम बिल्कुल उसी तरह दिख रहे हैं, जैसे राजू सर ने अपने ‘उल्लू के पट्ठों’ को इमेजिन किया था। इनके बारे में बहुत कुछ शेयर करना अभी बाकी है.’

ये है कहानी

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिप्म क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी. वहीं कहानी की बात करें तो डंकी में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं. वहीं अपने सभी दोस्तों का जिम्मा हार्डी यानी शाहरुख खान के कंधों पर होता है. बता दें कि फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, बोमन ईरानी, सतीश शाह अहम रोल में नजर आएंगे. तो वहीं विक्की कौशल और काजोल कैमियो में नजर आएंगे.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *