आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
मनोरंजन

क्या युजवेंद्र चहल ने सच में धनश्री को दिए हैं 60 करोड़ रुपये? सच आ गया सामने; जानें पूरी कहानी

युजवेंद्र चहल
क्या युजवेंद्र चहल ने सच में धनश्री को दिए हैं 60 करोड़ रुपये? सच आ गया सामने; जानें पूरी कहानी
पढ़ने के विकल्प

Dhanashree Verma Alimony Amount: पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल चर्चा में हैं. हालांकि, उनकी बातें उनके क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि उनकी निजी लाइफ को लेकर हो रही हैं. दरअसल, चहल ने अपनी वाइफ एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक ले लिया है. काफी पहले से दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं. बीते दिन दोनों के तलाक की पुष्टि हो गई. अब एलिमनी की रकम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. कहा जा रहा है कि चहल ने एलिमनी के रूप में धनश्री को 60 करोड़ रुपये दिए हैं. यहां जानिए इन खबरों में कितनी सच्चाई है.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है. दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे थे. दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो किया हुआ था. गुरुवार, 20 फरवरी को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दोनों के तलाक की आखिरी सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों वहां मौजूद भी रहे. इसके बाद ही खबर आई कि चहल ने धनश्री को एलिमनी के रूप में 60 करोड़ रुपये की रकम दी है. हालांकि, यह सच नहीं है.

धनश्री की वकील ने एलिमनी की रकम को गलत बताया है. ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत में धनश्री की वकील ने कहा कि 60 करोड़ रुपये एलिमनी की रकम की खबर झूठी है. मीडिया में गलत रिपोर्ट्स की जा रही हैं. उन्हें पहले फैक्ट चेक करना चाहिए था. उन्होंने कहा, “यह मामला अभी भी कोर्ट में है. मीडिया को पहले फैक्ट चेक कर लेना चाहिए.”

बता दें कि जब से 60 करोड़ एलिमनी की रकम की खबर सामने आई है, तब से ही धनश्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोग उन्हें मतलबी और मौकापरस्त तक कह रहे हैं. कई फैंस उन्हें लालची बोल रहे हैं. हालांकि, उनकी वकील ने इस खबर को निराधार और झूठी बताया है.

 

 

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *