आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi labour Accident: सोनिया विहार में सीवर लाइन निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी में दबने से मजदूर अफजल की मौत

पढ़ने के विकल्प

Delhi labour Accident: सोनिया विहार में सीवर लाइन निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी में दबने से मजदूर अफजल की मौत

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सोनिया विहार में सीवर लाइन निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तीसरे पुस्ते पर काम कर रहे एक 25 वर्षीय मजदूर अफजल की गड्ढे में मिट्टी धंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने ठेकेदार व संबंधित विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया विहार के तीसरे पुस्ते पर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मजदूर अफजल गहरे गड्ढे में उतरकर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवारों से मिट्टी धंसने लगी और देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी उसके ऊपर गिर गई। इससे वह गड्ढे के अंदर ही दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। गहरे गड्ढे के किनारों को मजबूत करने के लिए न तो उचित सपोर्ट लगाया गया था और न ही मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। लोगों का आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

बताया जा रहा है कि यह काम ठेकेदार अजब सिंह के जरिए कराया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी लापरवाही जिम्मेदार है। साथ ही ठेकेदारी व्यवस्था और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *