आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

Delhi: रघुवीर नगर की झुग्गियों में नया सुलभ शौचालय, मंत्री सिरसा ने दी चेतावनी

पढ़ने के विकल्प

Delhi: रघुवीर नगर की झुग्गियों में नया सुलभ शौचालय, मंत्री सिरसा ने दी चेतावनी

दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में झुग्गी बस्तियों में रह रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को यहां नए सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। सिरसा ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को अब सम्मान के साथ शौचालय जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कदम स्वच्छता को बढ़ावा देने और झुग्गीवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के मकसद से उठाया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सिरसा ने इलाके में अवैध गतिविधियों पर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में गैरकानूनी रूप से चल रहे ढाबों को बंद करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था, जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने स्वेच्छा से अपने ढाबे बंद कर दिए हैं और इलाके से चले गए हैं। सिरसा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अब भी गैरकानूनी धंधों में लिप्त हैं, उनके लिए अब बुरे दिन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में अब सभी को कानून का पालन करते हुए रहना होगा और गैरकानूनी काम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री सिरसा की इस पहल को इलाके के लोगों ने सराहा और शौचालय की सुविधा मिलने पर राहत की सांस ली। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इसी तरह उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए और भी कदम उठाएगी।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *