आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Fire News: जगतपुरी सिल्वर पार्क में मकान की पहली मंजिल में भीषण आग, सीनियर सिटीजन दंपति गंभीर

पढ़ने के विकल्प

Delhi Fire News: जगतपुरी सिल्वर पार्क में मकान की पहली मंजिल में भीषण आग, सीनियर सिटीजन दंपति गंभीर

दिल्ली के शाहदरा जिले के थाना जगतपुरी क्षेत्र के सिल्वर पार्क इलाके में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी मकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना दोपहर करीब 1:31 बजे फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में मकान में रह रहे सीनियर सिटीजन दंपति आग में फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान में रहने वाले आशा मल्होत्रा और पी.एस. मल्होत्रा, दोनों की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। घटना के वक्त दोनों घर के अंदर मौजूद थे और मकान अंदर से बंद था। बताया जा रहा है कि सबसे पहले किचन एरिया में आग लगी, जो कुछ ही मिनटों में तेजी से पूरे हिस्से में फैल गई। आग की चपेट में आने से किचन में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और अधिक विकराल हो गई और धुएं का गुबार आसपास के इलाके में फैल गया।

आग लगते ही पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। थाना जगतपुरी में तैनात कांस्टेबल राहुल सबसे पहले मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि हालात काबू से बाहर होते नजर आए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

फायर अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि कंट्रोल रूम में दोपहर 1:31 बजे कॉल प्राप्त होते ही दो दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। संकरी गलियों और ट्रैफिक जाम के चलते दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों ने मकान की पहली मंजिल से दोनों बुजुर्गों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज लगातार जारी है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, जबकि इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *