आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

पढ़ने के विकल्प

Delhi Encounter: दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रात करीब 2 बजे बिजली घर के पास जीरो पुश्ता इलाके में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायर किया। गोली कांस्टेबल परमजीत की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। घायल होने पर बदमाश जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी न्यू उस्मानपुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा, वह वेलकम थाने में दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले में भी शामिल पाया गया है।
घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी हाल ही में किन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज़ किया गया है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *