आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi Crime: GTB एन्क्लेव में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी रिज़वान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में गुत्थी को सुलझाया

पढ़ने के विकल्प

Delhi Crime: GTB एन्क्लेव में गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी रिज़वान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में गुत्थी को सुलझाया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजधानी दिल्ली में एक और सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 14 अप्रैल को जीटीबी एनक्लेव इलाके में 20 वर्षीय युवती परवीन की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में 19 वर्षीय आरोपी रिज़वान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रिज़वान वेल्डिंग का काम करता है और हाल ही में उसकी परवीन से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिज़वान और परवीन के बीच सोशल मीडिया पर संपर्क शुरू हुआ था जो धीरे-धीरे मुलाकातों और बातचीत तक पहुंच गया। लेकिन कुछ दिन पहले रिज़वान ने परवीन को किसी अन्य लड़के के साथ देखा, जिससे वह बुरी तरह भड़क गया। शक और गुस्से के चलते उसने परवीन से संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब दोनों मिले तो पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई। रिज़वान का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने झगड़े के बाद परवीन पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

अपराध शाखा अधिकारी ने बताया कि रिज़वान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। परवीन की हत्या को प्रेम प्रसंग और असुरक्षा की भावना से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या में इस्तेमाल की गई हथियार कहां से आया और क्या आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी रहा है।

इस दर्दनाक घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया के जरिए बन रहे रिश्ते किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें और किसी भी रिश्ते को गंभीरता से सोच-समझकर आगे बढ़ाएं।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *