आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देश-विदेश

Chamoli cloudburst: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

पढ़ने के विकल्प

Chamoli cloudburst: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच टुनरी गधेरे में बादल फटने के बाद चेपडो और राड़ीबगड़ गांवों में हालात बिगड़ गए। मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों से आए मलबे ने घरों और सड़कों को अपनी चपेट में ले लिया।

गवाहों के मुताबिक अचानक पहाड़ से तेज आवाज के साथ पानी और मलबा नीचे की ओर आया। देखते ही देखते वाहनों को बहा ले गया और कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। मलबा घरों में घुस जाने के कारण स्थानीय लोगों को आधी रात को ही अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। इस दौरान कई परिवारों को अपनी जान बचाने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सगवाड़ा गांव से एक व्यक्ति लापता है, वहीं चेपडो में 20 वर्षीय एक लड़की मलबे में दब गई है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में राहत और बचाव कार्य जारी है। लेकिन तेज बारिश और लगातार गिरते मलबे के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।

थराली और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गांव की कई सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित है। लोग दहशत के माहौल में रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है।

जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए टीमों को अलर्ट पर रखा है और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं। राज्य सरकार ने भी स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *