आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
राजनीति

‘क्या कोई कांग्रेसी कर सकता है बालासाहेब का सम्मान?’ उद्धव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने दी नसीहत

अमित शाह
'क्या कोई कांग्रेसी कर सकता है बालासाहेब का सम्मान?' उद्धव पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने दी नसीहत
पढ़ने के विकल्प

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार (10 अक्तूबर 2024) को घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का कोई नेता बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में कुछ शब्द कह सकता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे बाला साहेब का अपमान करने वालों का साथ दे रहे हैं.

‘कांग्रेस नेताओं ने बालासाहेब का अपमान किया है’

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे की विरासत का लगातार अपमान किया है. उन्होंने कहा, “मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से कह सकते हैं कि वह वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोल दें? अंतर्विरोध के बीच में अघाड़ी की सरकार बनाने का स्वप्न लेकर जो लोग निकले हैं, उन्हें महाराष्ट्र की जनता जान ले तो अच्छा होगा. अघाड़ी की सारी योजनाएं सत्ता की लालच में तुष्टिकरण की हैं, विचारधाराओं का अपमान करने वाली हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति से छल करने वाली हैं.”

‘बीजेपी का संकल्प पत्थर की लकीर’

बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्थर की लकीर है. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे केंद्र हो या राज्य, जब हमारी सरकार बनती है, हम अपने संकल्प पूरे करते हैं. कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व किए गए वादों से मुकर गई है और महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है.’’

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने शरद पवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने पूछा, “शरद पवार को महाराष्ट्र के लोगों को बताना चाहिए कि यूपीए सरकार में 10 साल तक मंत्री रहते हुए उन्होंने लोगों के लिए क्या किया.”

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सदियों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करता रहा है. भक्ति आंदोलन महाराष्ट्र से शुरू हुआ, गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी महाराज ने यहीं से शुरू किया, सामाजिक क्रांति भी यहीं से शुरू हुई और महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं की झलक हमारे संकल्प पत्र में दिखती है.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *