आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Ghaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमाHimanshu Bhau Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की साजिश का आरोपMayur Vihar Crime: मयूर विहार में झाड़ियों के बीच मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल का तंज, ‘अब पीएम मोदी कहें कि फ्री की रेवड़ी सही है’

BJP के घोषणापत्र
BJP के घोषणापत्र पर अरविंद केजरीवाल का तंज, 'अब पीएम मोदी कहें कि फ्री की रेवड़ी सही है'
पढ़ने के विकल्प

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार (17 जनवरी) को अपना संकल्प पत्र जारी किया. इसमें बीजेपी ने महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है. वहीं अब बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है.

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”पीएम मोदी ने कहा कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है. उन्होंने 100 बार बोला है कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम भी फ्री की रेवड़ी देंगे. अब पीएम मोदी ऐलान करें कि फ्री की रेवड़ी सही है. मोदी कहें कि पहले जो कहा था वो गलत बोला है. देश के भगवान का प्रसाद है.”

‘बीजेपी के पास नहीं कोई विजन’
अरविंद केजरीवाल से एबीपी न्यूज़ ने सवाल पूछा कि क्या बीजेपी की तरह आप भी पहली कैबिनेट में 2100 रूपये प्रति महीने महिला को देने का प्रस्ताव पास करेंगे? इस पर केजरीवाल ने जवाब देते हुये कहा कि हम भी कर देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने वादे भी आम आदमी पार्टी से कॉपी करती है. बीजेपी के पास अपना कोई विजन नहीं. पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है.

‘क्या जेपी नड्डा ने ली पीएम मोदी की अनुमति’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, बीजेपी अध्यक्ष ने अपना संकल्प पत्र में कई रेवड़ियों की घोषणा की. क्या इन्हें बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुमति ले ली है? प्रधानमंत्री ने सैकड़ों बार कहा है कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है. केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है यह देश के लिए सही नहीं है. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे. प्रधानमंत्री आकर ऐलान करें कि उनकी सहमति है, वे बोलें कि मैंने गलत बोला था केजरीवाल सही है, फ्री की रेवड़ी भगवान का प्रसाद है.”

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *