आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
देश-विदेश

Murder In Indore: ऑनलाइन सट्टा रैकेट चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

पढ़ने के विकल्प

Murder In Indore: ऑनलाइन सट्टा रैकेट चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए भावना सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों आशू यादव, मुकुल यादव और स्वस्ति राय को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल भागने की फिराक में थे। जांच में सामने आया कि ये आरोपी न सिर्फ हत्या के मामले में शामिल थे, बल्कि पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क भी चला रहे थे।

घटना वाली रात महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में सभी आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान भावना सिंह और मुकुल यादव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में मुकुल ने पिस्तौल निकालकर भावना पर गोली चला दी। गोली सिर में लगने से भावना की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और जल्दबाजी में फरार होने की योजना बनाने लगे। उन्होंने अपने मोबाइल और अन्य डिजिटल सबूत नष्ट करने की भी कोशिश की।

हत्या के बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश पहुंचे और वहां से नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन ग्वालियर बायपास पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए संपूर्ण भारत में अवैध सट्टे का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से अधिक बैंक खातों की जानकारी, कई एटीएम कार्ड और लाखों रुपये के सट्टे के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। अब पुलिस इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। भावना सिंह हत्याकांड सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *