आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली NCR

Delhi: दिल्ली के शाहदरा में झुकी चार मंजिला इमारत, इलाके में अफरा-तफरी, MCD ने खाली कराया भवन

पढ़ने के विकल्प

Delhi: दिल्ली के शाहदरा में झुकी चार मंजिला इमारत, इलाके में अफरा-तफरी, MCD ने खाली कराया भवन

दिल्ली के शाहदरा जिले के बिहारी कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां की एक चार मंजिला इमारत अचानक झुक गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झुकाव धीरे-धीरे पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था, लेकिन आज इसका झुकाव अधिक स्पष्ट हो गया, जिससे लोगों में डर और दहशत फैल गई। आनन-फानन में इलाके के निवासियों ने इसकी सूचना दिल्ली नगर निगम (MCD) को दी, जिसके बाद अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

MCD अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से इमारत को खाली कराया। साथ ही, भवन के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें भवन को असुरक्षित घोषित करते हुए लोगों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी गई है। अस्थायी रूप से इमारत को सहारा देने के लिए लकड़ी की बल्लियों का सहारा लिया गया है ताकि वह गिरने से बचाई जा सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फर्श बाजार थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इलाके को बैरिकेडिंग कर घेर लिया है और लोगों से आग्रह किया है कि वे इस क्षेत्र में प्रवेश न करें। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

शाहदरा साउथ जोन के स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन संदीप कपूर ने बताया कि MCD लगातार उन इमारतों का सर्वे कर रही है जो जर्जर हालत में हैं और गिरने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी इमारतें आम जनता की जान के लिए खतरा बन सकती हैं। इसलिए हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें समय रहते चिन्हित कर खाली कराया जाए।”

उन्होंने आगे बताया कि सिर्फ इसी एक इमारत ही नहीं, बल्कि इसके आसपास की अन्य इमारतों को भी नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों की टीम तय करेगी कि इस इमारत को सील किया जाए या पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।

फिलहाल राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन यह घटना एक बार फिर से दिल्ली में बढ़ती जर्जर इमारतों की समस्या को उजागर करती है। राजधानी में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे साफ होता है कि समय रहते इन पर कार्रवाई करना बेहद जरूरी है।

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *