आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Mumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जामSagar Bina Crime: पति से संबंधों के शक में मां-बेटी को आग लगाने का आरोप, दोनों की मौत, आरोपी महिला गिरफ्तारRaebareli Clash: मंदिर के पास तालाब में भैंस के पानी पीने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं समेत 11 घायल
दिल्ली NCR

Jantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

पढ़ने के विकल्प

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के नेताओं से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। गुरुवार, 5 नवंबर को सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे पूछताछ के लिए राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तीनों नेताओं से करीब 70 सवाल पूछे गए। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के जवाब नेताओं ने नहीं दिए।

जानकारी के मुताबिक, तीनों नेता सुबह करीब 11 बजे क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे थे और दोपहर लगभग 3 बजे पूछताछ पूरी हुई। यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को किए गए प्रदर्शन से जुड़े दो एफआईआर के सिलसिले में की गई। ये मामले पहले कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थानों में दर्ज किए गए थे, जिन्हें बाद में जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान CJP नेताओं और उनके साथियों पर कथित तौर पर निजी संपत्ति के रास्ते प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने और वहां लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप हैं। बताया गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल की अधिसूचना रद्द किए जाने के बाद भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया था। इसी घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थीं।

पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन की योजना, जंतर-मंतर तक पहुंचने के रास्ते, वहां मौजूद लोगों की भूमिका और प्रतिबंधों की जानकारी होने से जुड़े सवाल पूछे। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि प्रदर्शन के आयोजन में किन लोगों की भूमिका थी और मौके पर लागू नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। पूछताछ इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों ने की।

पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए CJP नेता आशुतोष रांका ने इसे 13 अक्टूबर की घटना से जुड़ी सामान्य जांच प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। रांका ने यह भी कहा कि तिरंगा कहीं भी फहराना अपराध नहीं होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी तीनों नेताओं को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने पहले और समय मांगा था और निर्धारित समय पर पेश नहीं हुए थे। अब गुरुवार को उनकी पूछताछ पूरी हुई है। फिलहाल क्राइम ब्रांच दोनों एफआईआर से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस प्रदर्शन के दौरान कथित नियम उल्लंघन, निजी संपत्ति के रास्ते प्रवेश और आयोजकों की भूमिका से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है।

Jantar Mantar Protest, CJP Leaders, Delhi Crime Branch, Ashutosh Ranka, Delhi Police Investigation

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *