आपकी आवाज़, आपकी खबर|
BREAKING NEWS
Israel Independence Day Invite: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया इजरायल आने का न्योता, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार संग मशाल जलाने का प्रस्तावIndian Umrah Pilgrims Stranded: सऊदी अरब में फंसे 4000 भारतीय उमरा जायरीन, असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से लगाई विशेष उड़ानों की गुहारOdisha Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी के ओडिशा दौरे पर 25 अक्टूबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नवनिर्माण कृषक संगठन ने खोला मोर्चाShraddha Dubey Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन तक फरारी काटने के बाद लखनऊ पहुंचीं मॉडल श्रद्धा दुबे, पूछताछ में साधी चुप्पीCEC Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का नया प्रस्ताव आया तो नियमों के तहत होगी कार्रवाई, बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, सुरक्षा कारणों का दिया हवालाVoter List Irregularities: पीलीभीत में मतदाता सूची में हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई, दो एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर दर्ज
ताज़ा खबर

‘मोहब्बत’ तब कहां जब वरुण ने आपको और आपकी मां को शादी में बुलाया, BJP की ओर से राहुल को लिखी पूरी चिट्ठी यहां पढ़ें

पढ़ने के विकल्प

BJP सांसदों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, पूछा-यह मोहब्बत की दुकान है या नफरत का मेगा मॉल?

भारतीय जनता पार्टी के सांसद पूनम महाजन,राज्यवर्द्धन राठौर, प्रवेश वर्मा ने यह पत्र लिखा है जिसमें उनलोगों ने जिक्र किया है कि कांग्रेस राज में सबसे अधिक दंगे हुए हैं. कांग्रेस के शासन में कई नरसंहार भी हुए थे.

मोहब्बत की दुकान है या नफरत का मेगा मॉल?

बीजेपी सांसद पूनम महाजन, राज्यवर्द्धन राठौर, प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है. बीजेपी सांसदों ने पत्र के माध्यम से राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि ये मोहब्बत की दुकान है या नफरत का मेगा मॉल? बीजेपी सांसदों की तरफ से कहा गया है कि आपकी मोहब्बत की दुकान में नरसंहार होता है.अमेरिका में आपने इस मोहब्बत की दुकान से देश के लिए नफरत फैलाई. नफरत फैलाना आपके परिवार और पार्टी के लिए नई बात नहीं है. कांग्रेस राज में सबसे अधिक दंगे हुए हैं. कांग्रेस राज में कई नरसंहार हुए.

आजादी के बाद पहला नरसंहार नेहरू कार्यकाल में महात्मा गांधी की हत्या के बाद 1948 में महाराष्ट्र में हुआ जिसके पैगाम देने के पीछे कांग्रेसी थे.इंदिरा राज में साधु संतों पर गोलियां चली, कई संत मरे. दलितों के कई नरसंहार इंदिरा के पीएम रहते हुआ. राजीव गांधी के राज में सिखों का कत्लेआम हुआ. सरदार पटेल के निधन पर नेहरू ने राजेद्र प्रसाद को उनके अंतिम संस्कार में ना जाने की सलाह दी. सरदार पटेल को कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया.

अंबेडकर को भी भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं दिया. अध्यक्ष रहते सीताराम केसरी की कांग्रेसियों ने ही धोती तक खोल दी और बाथरूम में बंद कर दिया था. प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न जब मिला तब सोनिया-राहुल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. गुलाम नबी आजाद के साथ क्या किया? 28 मार्च 1982 को इंदिरा ने अपनी छोटी बहू मेनका गांधी को रातों रात धक्के देकर घर से निकाला, जबकि गोद में नन्हे वरूण गाधी थे. वरूण गांधी की शादी में ना राहुल ना सोनिया ना ही प्रियंका शामिल हुई.वीर सावरकर का अपमान किया.मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का जहर ना बोएं.

ये खबर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *